फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: PNB बैंक में दिनदहाड़े बैंककर्मियों की कनपटी पर गन तानकर 6.83 लाख की लूट, पुलिस ने की नाकाबंदी

Thu, 14 Sep 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले के गढ़ी सवाईराम स्थित पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने बैंककर्मियों की कनपटी पर गन तानकर 6.83 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर-करौली एनएच सड़क मार्ग स्थित गढ़ी सवाईराम बस स्टैंड पर संचालित पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार दोपहर बाद नकबजन हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंककर्मियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तीन बदमाश मण्डावर महुआ की ओर से अपाचे मोटरसाइकिल पर बैंक के सामने आकर रूके। तीनों बदमाशों के मुंह पर रूमाल बंधे हुए थे।

विज्ञापन


आनन-फानन में बैंक में घुसते ही वहां कार्यरत मैनेजर रामेश्वर दयाल मीणा, कैशियर जितेंद्र महावर, फील्ड मैनेजर दुष्यंत तिवारी, एलडीसी टीना, क्लर्क चंद्रशेखर और ई-मित्र संचालक मुनेश कुमार की कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर दो मिनट में छह लाख 83 हजार 400 रुपये कैश लूटकर लुटेरे ले गए। घटना के बाद तीनों बदमाश गोठडा, माणकपुर की सड़क मार्ग से बदावड़ की घाटी होकर पार हो गए।

बैंककर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने बोलेरो गाड़ी से बदमाशों का पीछा किया। जहां उनका सुराग बड़ावड की घाटी तक लग पाया। घटना की सूचना स्थानीय चौकी इंचार्ज भजनलाल मीणा को दी गई, जिस पर चौकी इंचार्ज ने रैणी थाने को सूचना दी। सूचना पाकर रैणी थानेदार राजेश मीणा मय जाब्ते संग मौके पर पहुंचे। जहां बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


मामले की संगीनता को देखते हुए अलवर से एडिशनल एसपी सुरेश चंद खींची, राजगढ़ डीएसपी उदय सिंह मीणा, कोतवाल रामजीलाल मय जाब्ते के साथ मौके पर पंहुचे। देर शाम को मौके पर पहुंचे अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बैंक की तमाम जानकारियां जुटाकर बताया कि गढ़ी सवाईराम कस्बे में पीएनबी की ब्रांच है, जिसमें शाम को करीब चार बजे तीन लड़के बैंक के अंदर आए, जो करीब छह सात लाख रुपये कैशियर से लूटकर ले गए। मौका मुआवना किया गया, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर लूट की राशि को बरामद करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें