फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के भुगतान में अब 30 जून तक राहत

Sun, 31 May 2020 03:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने किसानों, उद्योगों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के भुगतान से दी गई राहत को अब 30 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया है। पूर्व में यह राहत 31 मई तक के लिए दी गई थी। इससे पहले राज्य सरकार ने दो अप्रैल को किसानों, उद्योगों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में 31 मई तक के लिए राहत देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने 150 यूनिट प्रतिमाह तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के मार्च एवं अप्रैल माह के उपभोग के बिलों के भुगतान को 31 मई तक स्थगित करने का निर्णय किया था जिसे अब 30 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया है। बिजली बिलों का भुगतान नहीं होने पर बिजली का कोई भी कनेक्शन 31 मई तक नहीं काटे जाने के निर्देश दिए गए थे।


एक सरकारी बयान के अनुसार सरकार ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन के मार्च एवं अप्रैल माह के उपभोग के बिल जो अप्रैल एवं मई में जारी होंगे, उनमें फिक्स्ड चार्ज (स्थाई शुल्क) को लॉकडाउन की अवधि के अनुसार 31 मई, 2020 तक स्थगित (डेफर) किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें