राजस्थान में गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह, वित्त, सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग ने अपनेपास रखा है। इससे पहले रविवार को गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ गली थी। इसके अलावा मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।