फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रखर का सहारा बनेगी सरकार

Sat, 11 May 2013 11:55 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में गुर्दे खराब होने के बावजूद 12वीं विज्ञान की परीक्षा में राज्य मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले प्रखर डेरोलिया के इलाज का खर्च अब राज्य सरकार कराएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रखर का निशुल्क उपचार कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रखर के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर हरसंभव मदद की जाएगी।

गहलोत ने इस संबंध में गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन से फोन पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर के प्रखर डेरोलिया ने 12वीं विज्ञान की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रखर के दोनों गुर्दे खराब हैं और उन्हें हफ्ते में दो बार डायलिसिस भी लेना पड़ता है।

सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने प्रखर डेरोलिया की उपल्ब्धी पर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मेधावी छात्र ने दोनों गुर्दे खराब होने के बावजूद भी जो हौसला दिखाया है उसके लिए वह बधाई का पात्र है।

शिक्षा मंत्री भी मिले
प्रखर की सफलता के बाद उनसे मिलने शिक्षा मंत्री बृजकिशोर और चिकित्सा राज्यमंत्री राजकुमार शर्मा भी आए थे। उन्होंने कहा था कि वे प्रखर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन


बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले प्रखर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें गेमिंग का बहुत शौक है।

गुर्दा देगी मां
अपने बेटे की जान बचाने के लिए प्रखर की मां उन्हें अपनी किडनी देंगी। इसी महिने प्रखर का किडनी ट्रांसप्लांट होना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें