फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : 69 आईएएस अफसरों का तबादला, हिंसा के बाद करौली समेत पांच जिलों के कलेक्टर बदले

Thu, 14 Apr 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे का भी तबादला किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के सचिव की जिम्मेदारी गौरव गोयल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में आईएएस का तबादला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 69 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सरकार ने तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदलकर प्रशासनिक सर्जरी की है। करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, जालोर और प्रतापगढ़ के कलेक्टर बदले गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा जा रहा है कि विवादों में घिरे अफसरों का तबादला किया गया है। करौली हिंसा के बाद मचे बवाल को लेकर करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाकर अंकित कुमार सिंह को करौली का नया कलेक्टर बनाया गया है। अलवर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का भी तबादला कर दिया गया है। विकाल सीतारामजी भाले को जयपुर, सांवरमल वर्मा को भरतपुर और जितेंद्र कुमार सिंह को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। 

ये होंगे इन जिलों के नए कलेक्टर
अंकित कुमार सिंह को करौली, शिव प्रसाद नकाते को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़, प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा और निशांत जैन को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है।

टीना डाबी के मंगेतर का तबादला
आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे का भी तबादला कर दिया गया है। प्रदीप गवांडे को पुरातत्व और संग्रहालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया गया है। टीना डाबी अभी वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री के रूप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन

वहीं मेयर सौम्य गुर्जर के साथ विवादों को लेकर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव सुर्खियों में रहे हैं। उनका भी तबादला कर उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव पद पर लगाया गया है। सीएम के सचिव का पद खाली चल रहा था। सीएम के सचिव की जिम्मेदारी गौरव गोयल को सौंपी गई है। 

वीनू गुप्ता की फिर से सचिवालय में एंट्री हो गई है। निरंजन आर्य के सीएस बनने के बाद उन्हें सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी गई थी। अब वीनू गुप्ता को एसीएस उद्योग, एमएसएमई, बीआईपी के पद दिया गया है। वीनू गुप्ता की जगह सुधांशु पंत को पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें