फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सरकार ने मंत्रिस्तरीय समितियों का किया गठन

Wed, 02 Jan 2019 07:02 AM IST
Gaurav Pandey भाषा, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने मंगलवार को तीन मंत्रिस्तरीय समितियों तथा मंत्रिगण एवं अधिकारियों की एक अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया है। राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके संयोजक ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला होंगे। रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश और अशोक चांदना इस समिति के सदस्य होंगे।

विज्ञापन


पूर्व सरकार द्वारा विगत छह माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित मंत्रिस्तरीय समिति के संयोजक नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल होंगे। इस समिति में बीडी कल्ला एवं रमेश चन्द मीणा सदस्य होंगे। वहीं आगामी विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को अंतिम रूप देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के संयोजन में मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य रघु शर्मा एवं डॉ. सुभाष गर्ग होंगे।

जन घोषणा पत्र के अनुसार राज्य सरकार द्वारा की गई फसल ऋण माफी के लिए पात्रता की शर्तों के निर्धारण तथा दिशा-निर्देशों के लिए गठित मंत्रिगण एवं अधिकारियों की अन्तर्विभागीय समिति के संयोजक नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल होंगे। इस समिति के सदस्य परसादी लाल, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, अंजना उदयलाल, भंवर सिंह भाटी तथा सुखराम विश्नोई होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें