फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत के मंत्री का विवादित बयान,- हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए होगा

Tue, 01 Jan 2019 10:02 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ममता भूपेश, मंत्री राजस्थान - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश के विवादित बयान पर सियासी बवाल मचना तय है। अलवर के रैणी कस्बे में सोमवार को आयोजित बैरवा दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए होगा। उन्होंने कहा, " प्रथम कार्य हमारा हमारी जाति के लिए, उसके बाद हमारे समाज के लिए, उसके बाद सर्व समाज के लिए, सबके लिए।" उन्होंने आगे  कहा कि हमारी मंशा ये रहेगी कि हम सबके लिए काम कर पाएं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा- जहां भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं पीठ नहीं दिखाऊंगी। हमारा पहला काम हमारी जाति के लिए होगा, इसके बाद हमारे समाज के लिए, फिर सर्वसमाज के लिए होगा। मंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बन गया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति जो राजस्थान के अंदर जी रहा है, सम्मान से जिए। हम चाहते हैं सबके लिए काम हो।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें