फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी संकट से राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल का अटका काम, आलाकमान ने दिया संकेत

Thu, 30 Sep 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के बाद कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में सत्ता संगठन में बदलाव करने का संकेत दिया था, लेकिन पंजाब में जारी सियासी संकट को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
अशोक गहलोत और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस की कलह और खींचतान का असर अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर भी दिखने लगा है। राजस्थान में सरकार और संगठन में होने वाले बदलावों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।अब पंजाब विवाद सुलझने के बाद ही कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल और संगठन की नियुक्तियों पर फैसला करेगा। 
विज्ञापन


राजस्थान में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब यह तारीख आगे बढ़ेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान मौजूदा हालात में अब तत्काल कोई बदलाव करने की जगह पहले इन दोनों राज्यों में विवाद सुलझने का इंतजार करने का प्लान बना रहा है।

कांग्रेस ने राजस्थान में बदलावों के लिए तीन फार्मूले तैयार किए हैं। पहला फार्मूला सभी मंत्रियों से इस्तीफे लेकर नए सिरे से मंत्रिमंडल बनाने का है। 
विज्ञापन


दूसरा फार्मूला- नॉन परफॉर्मर मंत्रियों को हटाकर मंत्रिमंडल फेरबदल करने का है।

तीसरा फार्मूला- खाली पड़ी जगहों को भरने का है। पंजाब में सियासी घटनाक्रम के बाद हाईकमान कोई भी फैसला जल्दीबाजी में नहीं लेना चाह रहा है। हाईकमान का मानना है कि हालात को देखते हुए ही कोई भी फैसला लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें