फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू बोले- बीएसएफ ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी क्षमता साबित की 

Wed, 29 Sep 2021 10:45 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, जोधपुर

सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आतंकवाद और ओडिशा व छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बीएसएफ की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बुधवार को जोधपुर में कहा कि भारत के पड़ोस में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य ने देश की सीमा पर सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौतियां पेश की हैं। अपने जोधपुर दौरे के तीसरे दिन उपराष्ट्रपति ने बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय का दौरा किया और अधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


देश की सीमाओं पर बढ़ती नापाक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी एक और चुनौती है जिसका सामना सुरक्षा बलों को करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने देश के भीतर आतंकवादी घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी क्षमता साबित कर दी है। 

उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बीएसएफ की प्रशंसा की और बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों में इसके योगदान का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें