फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में फटा गैस सिलिंडर, 13 लोग घायल

Thu, 13 Feb 2020 02:13 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, सीकर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के सीकर के मोहल्ला शेखपुरा में गैस सिलिंडर फटने से 13 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जयपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सिलिंडर फटने से आस-पास के मकानों में दरारें आई हैं। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार सीकर के कुरैशी क्वार्टर में नंदलाल सिंधी का परिवार किराए पर रहता है। यहां आज सुबह सिलिंडर लीकेज की जानकारी मिलने पर पड़ोसी वहां पहुंचे थे। इस दौरान लीकेज बंद करने की कोशिश में धमाका हो गया। धमाके की वजह से घर के अंदर और बाहर मौजूद 13 लोग घायल हो गए हैं।

आस-पास के मकानों में आई दरारें

धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कुछ मकानों में दरारें आ गईं। सिलिंडर फटने की जानकारी मिलने पर घायलों की मदद करने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। हादसे का कारण गैस लीकेज बताया जा रहा है। घटना के बारे में सूचना मिलने पर जिलाधिकारी यज्ञ सिंह देव, विधायक राजेंद्र पारीक, सीकर एसपी गगनदीप सहित कई आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें