फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वन विभाग की कैंपर गाड़ी ने युवती को कुचला, मौके पर मौत, परिजन कर रहे प्रदर्शन

Tue, 24 Jan 2023 04:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

सचूना पर कुचामन एडिशनल एसपी गणेशाराम, पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा और एसडीएम बाबूलाल भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जाता वे शव का पीएम नहीं कराएंगे। 
 
विज्ञापन
कार्रवाई को लेकर लोग कर रहे प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले के कुचमान थाना इलाके के पांचवा गांव में देर रात हंगामा हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने गाड़ी एक 30 साल की युवती से कुचल दिया। जिसे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। युवती के परिजन और गांव के लोग मंगलवार सुबह कुचामन थाने पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


मृतका लीला देवी बावरी (30)  के भाई मनोहर पुत्र मदनलाल भाटी ने कुचामन थाने में केस दर्ज कराया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार देर रात वह अपने निवास पर था। इस दौरान वन विभाग की कैंपर आरजे 21 जीसी 7078 नंबर के विभाग के कर्मचारी ज्ञाना राम महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और एक महिला अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी सवार थे।

वे अपनी कैंपर गाड़ी से एक ट्रैक्टर का पीछा करते हुए आसपुरा से डूकिया पेट्रोल पंप सीकर रोड की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे। इस दस दौरान उन्होंने लीला को टक्कर मार दी। वह कैंपर के नीचे आकर घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लीला की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।  
विज्ञापन


सचूना पर कुचामन एडिशनल एसपी गणेशाराम, पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा और एसडीएम बाबूलाल भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जाता वे शव का पीएम नहीं कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें