फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा में मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज, 50 प्रकार के आमों की लगी प्रदर्शनी

Sat, 10 Jun 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में राजस्थान का मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज हो गया है। तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में 50 प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वागड़ के देशी आमों सहित अन्य नामी गिरामी आमों की प्रदर्शनी लगी है।
 
विज्ञापन
मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान पर मैंगो फेस्टिवल का आयोजन हुआ है। जिला प्रशासन, कृषि अनुसंधान केंद्र और उद्यान विभाग के तत्वावधान में बांसवाड़ा मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


मंत्री अर्जुन बामनिया ने मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया। समारोह में जिला कलेक्टर प्रकाश शर्मा, सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी और शहर के आमजन भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का समापन 11 जून को शाम सात बजे होगा। मैंगो फेस्टिवल में अलग-अलग नस्ल के अनेक आमों को रखा गया है।

साथ ही अपील करते हुए कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सपरिवार मैंगो फेस्टिवल में आमंत्रण है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह मेंगो फेस्टिवल कुशलबाग मैदान में रहेगा। आमजन मैंगो फेस्टिवल में आकर आम के उत्पादनों को खरीद सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें