फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: वकील के डीमेट बैंक खाते से फर्जीवाड़ा, कई कंपनियों से करीब 40 लाख का शेयर बेचने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 02:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले में एक वकील के डीमेट बैंक खाते से फर्जीवाड़ा हुआ है। विभिन्न कंपनियों के करीब 40 लाख रुपये के शेयर बेचकर पैसे हड़पने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने एक वकील के डीमेट बैंक खाते से फर्जीवाड़ा करके विभिन्न कंपनियों के करीब 40 लाख रुपये के शेयर बेचकर पैसे हड़पने के मामले में रैली केयर कंपनी के ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में कंपनी के प्रबंधन सहित चार मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़ित अधिवक्ता ने कहा है कि वो लंबे समय से परेशान हो रहे थे। इस संबंध में कई बार पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। हाल ही में अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। एसपी के आदेश के बाद यह कार्यवाही हुई।अलवर शहर की काला कुआं कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता हेमराज गुप्ता ने 31 दिसंबर 2021 को अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस में एक एफआईआर दर्ज करवाई। 

उन्होंने कहा कि रैली केयर कंपनी के प्रबंध निदेशक डायरेक्टर रैली केयर कंपनी के ऑफिस में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी लोगों ने उनके व उनकी पत्नी विशाखा के डीमेट बैंक खाते का पासवर्ड लेकर फर्जीवाड़े से उनके खाते में मौजूद 40 लाख रुपए के शेयर बेच दिए। कंपनी के लोगों ने उनके पैसों को हड़प लिया। इसकी जानकारी मिलते ही हेमराज गुप्ता ने कंपनी के प्रबंधन को से बातचीत की। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी व पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


ऑपरेटर कमल नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया...
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, लेकिन आरोपी फरार रहे। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हेमराज गुप्ता अपनी समस्या लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से मिले। लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी बीच हाल ही में अधिवक्ता अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी समस्या रखी। इसके बाद एसपी के आदेश पर रैली केयर कंपनी के अलवर ऑफिस में कार्यरत ऑपरेटर कमल नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जल्द ही कंपनी के अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। इसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और लगातार दबिश देने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें