फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार हत्थे चढ़े नागर, हुई पोटेंसी जांच

Sat, 28 Sep 2013 07:40 PM IST
समीर शर्मा/ जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिनों से जांच अधिकारियों को छका रहे राजस्थान के पूर्व मंत्री नागर की आखिरकार मेडिकल जांच हो गई।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से गायब चल रहे दुष्कर्म के आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक मेडिकल जांच करवाने एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

यहां सीआईडी-सीबी ने नागर का मेडिकल कराया और पोटेंसी (मर्दानगी) जांच भी कराई। मीडिया से बचने के लिए जांच कराकर नागर अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकल गए।
विज्ञापन


इस बीच नागर की पत्नी सुनीता ने निचली अदालत में परिवाद दायर कर पीड़ित पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मामले में सुनवाई मंगलवार को होगी।

जयपुर निवासी पीड़ित ने नागर के खिलाफ  सरकारी बंगले में दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद नागर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और जांच शुरू होने के बाद शिकंजा कसता देख वे गायब हो गए थे।
विज्ञापन


पत्नी ने पीड़िता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

दुष्कर्म के आरोप में फंसे राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री बाबू लाल नागर की पत्नी सुनीता नागर ने निचली अदालत में परिवाद दायर कर पीड़िता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

अदालत में इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। नागर की पत्नी ने परिवाद में कहा है कि पीड़िता नागर और परिजनों पर अनावश्यक दबाव बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें