फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से हुए गायब, 'दुष्कर्मी' मंत्री ने पुलिस को छकाया

Sat, 28 Sep 2013 06:42 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को तलाशने आज उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर गई सीआईडी को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी वी के गौड ने मीडिया को बताया कि परिजनों ने बताया है कि श्री नागर फिलहाल जयपुर नहीं पहुंचे हैं और उनके पहुंचने पर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक उनका इंतजार किया जाएगा और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
मालूम हो कि नागर ने तीन दिन पहले जांच टीम को सूचित किया था कि वह 28 सितम्बर को मेडिकल के लिए हाजिर हो जाएंगे। जांच टीम को तीसरी बार बैरंग लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नागर के पुत्र ने सीआईडी को पत्र लिखकर नागर के धार्मिक यात्रा पर निकलने की जानकारी दी थी। जब सीआईडी ने सख्ती दिखाई तो नागर के पुत्र ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर शनिवार को नागर के उपस्थित होने की जानकारी दी थी।

इधर, सीआईडी ने इस मामले में शुक्रवार को गार्ड, गनमैन, सुपरवाइजर सहित पांच लोगों के बयान दर्ज किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें