फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: टिकट मिलते ही फिसली जुबान, दूदू कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया-राहुल के लिए कह गए ये बात

Thu, 02 Nov 2023 06:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दूदू

सार

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में अब जुबान फिसलने का सिलसिला चल पड़ा है। दूदू से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू लाल नागर सोनिया गांधी-राहुल गांधी के अपनजनक बात बोल गए।
विज्ञापन
दूदू में नामांकन सभा में बोलते बाबू लाल नागर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के दूदू विधानसभा प्रत्याशी अपनी नामांकन सभा में ही विवादों में घिर गए। समर्थकों को जोश दिलाते-दिलाते नागर की जुबान ऐसी फिसली की वे सोनिया गांधी-राहुल गांधी जिंदाबाद बोलने की बजाय मुर्दाबाद बोल गए। उस वक्त मंच पर सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंद सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

विज्ञापन


दरअसल रैली में नागर भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रैली को रंधावा संबोधित कर रहे थे और गहलोत मंच पर थे। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ हल्ला कर रही थी। तभी अचानक बाबू लाल नागर डायस के पास आए और माइक उठाकर वहां मौजूद भीड़ को समझाने लगे कि आप लोग बीच में मत बोलिए। अभी रुक जाइए... जब नारे लगेंगे तब आप लोगों को एकसाथ आवाज लगाकर नारे लगाने हैं कि ...कांग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत जिंदाबाद, सोनिया गांधी-राहुल गांधी मुर्दाबाद…। इसके बाद अशोक गहलोत उन्हें बैठ जाने का इशारा किया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अलवर के तिजारा से बीजेपी प्रत्याशी बाबा बालकनाथ की जुबान फिसल गई और वे वोटों की नीयत संख्या से ज्यादा वोट डालने की अपील कर बैठे। बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी। इधर गुरुवार को दूदू में विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बाबू लाल नागर (babu lal nagar) ने नामांकन किया।
विज्ञापन


वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रसे प्रत्याशी बाबू लाल नागर ने इसे साजिश बताया है। उनका कहन है कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर वायरल किया गया है। उन्होंने ने कहा कि जनता गलत नारे लगा रही थी मैं उनको समझाने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें