फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: झारखंड महादेव के दर्शन कर राज्यवर्धन ने शुरू किया प्रचार, झोटवाड़ा सीट लड़ रहे चुनाव

Sun, 15 Oct 2023 09:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राठौड़ ने कहा-  राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है। कुछ लोग हैं जो हिंदुस्तान को बांटना चाहते हैं, लेकिन वे अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किए झारखंड महादेव के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झारखंड महादेव के दर्शन कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है। झोटवाड़ा से मुझे टिकट मिला है, यहां के विकास के लिए सेना ने जो मुझे सिखाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रेरणा दी है उसी आधार पर काम करते हुए प्रत्येक व्यक्ति की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो हिंदुस्तान को बांटना चाहते हैं, लेकिन वे अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के पहले दिन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वैशाली नगर, खातीपुरा रोड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम किए। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंहजी की प्रतिमा और पूर्व विधायक स्व. गोपीरामजी जाट स्मृति स्थल पर माल्यार्पण किया। ज्वाला माता के दर्शन कर जोबनेर में भी जन संपर्क किया। इस दौरान जयपुर और क्षेत्र के कई पदाधिकारी और कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें