फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: महवा विधानसभा में हुडला को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Oct 2023 09:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan Election 2023: दौसा जिले के महवा विधानसभा में कांग्रेस के टिकट का विरोध सड़कों पर आ गया है। कांग्रेस कमेटी के द्वारा महवा विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश हुडला को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी लामबंद हो गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर हुई बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे सभी दावेदार और पार्टी के पदाधिकारियों ने कस्बे से होकर रैली निकाली।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जारी दूसरी सूची में कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं, जिसके चलते अब टिकटों पर कांग्रेसियों का ही रिएक्शन आने लगा है। महवा विधानसभा से ओमप्रकाश हुडला जो निर्दलीय विधायक हैं, उन्हें महवा विधानसभा से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके चलते महवा विधानसभा के तमाम कांग्रेसी इकट्ठा हुए और वर्तमान निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन




महवा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, मूल कांग्रेस को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी में एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिससे कांग्रेस का कोई सरोकार ही नहीं है। वर्तमान में कांग्रेस का टिकट पाने वाले ओमप्रकाश हुडला के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, वर्तमान विधायक पहले भाजपा में रहकर चुनाव जीत चुके हैं। फिर निर्दलीय रहकर चुनाव जीते हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने ओमप्रकाश हुडला के खिलाफ नारे भी लगाए गए।



पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह का कहना है, महवा कांग्रेस के टिकट पर कांग्रेस को वापस विचार करना चाहिए और टिकट मूल कांग्रेसी को ही देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वापस कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे और ओमप्रकाश हुडला के साथ कोई भी कार्यकर्ता काम नहीं करेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आए एक ही दिन नहीं बीता कि लोगों का गुस्सा सड़कों पर आ गया। ऐसे में सचिन पायलट, प्रियंका गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि यहां तो पार्टी में किसी प्रकार की कोई अंर्तकलह वाली बात नहीं है। लेकिन यहां तो कलह दूर की बात, कलह है कि कलई खुलकर सड़कों पर आ गई। ऐसे में कांग्रेस द्वारा इस तरह के टिकट बांटे जाने कहीं आने वाले चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनौती न बन जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें