जीपी वर्मा ने खंडार विधानसभा सीट से दावेदारी ठोकी
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी नेता जीपी वर्मा ने सवाई माधोपुर स्थित अपने निजी आवास पर प्रेसवार्ता कर खंडार विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक दी। प्रेसवार्ता के दौरान जीपी वर्मा ने कहा कि वे विधानसभा चुनावों में खंडार विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा संगठन को अवगत करा दिया और अपना बायोडेटा भी दे चुके हैं।
जीपी वर्मा ने कहा कि वे रिटायर्ड अधिकारी हैं और खंडार क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें खंडार से टिकट देती है तो वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पार्टी को सीट जीतकर देंगे। वर्मा ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है और वे चुनाव जीतते हैं, तो क्षेत्र के युवाओं, गरीब तबके और जरूरतमंदों के लिए कार्य करेंगे।
पीड़ित, वंचित और असहाय लोगों के लिए सदैव खड़े रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद जीपी वर्मा ने भाजपा के बैनर के तले केंद्र की योजनाओं को लेकर अपना प्रचार रथ भी खंडार क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया।