फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम कल बीकानेर में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण

Tue, 21 Nov 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुधवार (22 नवंबर) को बीकानेर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं, युवाओं और महिलाओं की राय लेने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बीकानेर पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे को जानने के बाद नेताओं के जवाबों को भी तौला जाएगा।

विज्ञापन


22 नवंबर को सुबह 'चाय पर चर्चा' बीकानेर में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट होगा। सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, महिला वोटरों के साथ चर्चा कर ये जानने का प्रयास किया जाएगा कि वे किस मुद्दे पर वोट करेंगीं। शाम को जनता के इन्हीं सवालों और मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं आप भी 
'अमर उजाला' के इस मंच से आप भी जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें