फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: बाड़मेर में वोटर बोले- किसानों को रात में ही बिजली क्यों? पानी-गंदगी भी बड़ा चुनावी मुद्दा

Sun, 19 Nov 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में पहुंचा। जहां, अमर उजाला की टीम ने आम लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की। 
विज्ञापन
बाड़मेर में मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ रविवार को बाड़मेर पहुंचा। बातचीत में लोगों ने रोजगार, सड़क, पानी और बिजली सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी-अपनी बात रखी। बीते पांच साल में गहलोत सरकार ने कैसा काम किया ये भी बताया।

विज्ञापन


बाड़मेर के रहने वाले छोटे सिंह ने गलहोत सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- बाड़मेर ब्रिज सिटी बन गया है। इससे यहां जाम की समस्या खत्म हुई हैं। कांग्रेस सरकार में लागू हुई चिरंजीवी योजना जीवनदायनी योजना है। यहां, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। इस चुनाव में बाड़मेर की सातों सीटों पर कांग्रेस जीतेगी। 

एक युवा ने कहा- बाड़मेर जिला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां सभी क्षेत्र में काम हो रहा है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में गहलोत सरकार ने अच्छा काम किया है। जिले की सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी है, जिसे लेकर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


एक युवा महिला मतदाता ने कहा कि बाड़मेर में नए कॉलेज खुले हैं। नए संकायों की शुरुआत भी हुई है। लेकिन, सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉलेजों और स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। जिसे जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। कांग्रेस सरकार इन सभी चीजों पर काम कर रही है। हम चाहते हैं कि एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। 



एक अन्य युवती ने कहा- बाड़मेर में महिलाओं की सुरक्षा मुद्दा नहीं है। कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाएं कभी भी कहीं आ जा सकती हैं। कांग्रेस सरकार एक बार फिर आनी चाहिए। 

रोजगार को लेकर एक युवा मतदाता ने कहा कि बाड़मेर में रिफायनरी है। विद्यासंबल योजना में भी लोगों को नौकरी मिली हैं। लगातार भर्तियां हो रही हैं। सरकार ने युवाओं ने बहुत अच्छा मौका दिया है। कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर विकास किया है। बाड़मेर में राजस्थान का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। 15 साल से लोगों के सामने आ रहीं समस्याओं का गहलोत सरकार ने समाधान किया। जो बाकी हैं, उनका भी किया जा रहा है।      

भाजपा राजस्थान में पेपर लीक को मुद्दा बना रही है। इसे लेकर एक युवा ने कहा कि ये समस्या पूरे देश के अंदर है। भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक हो रहे हैं। लेकिन, गहलोत सरकार ने इसे लेकर एक कानून बनाया है। 

एक युवा ने पानी, सफाई और बिजली को मुद्दा बताया। उसने कहा कि यहां सफाई नहीं है, हर चौराहे पर कचरा, पानी नहीं आता है। बिजली भी बार जाती है। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की कमी की बात भी समाने आई। एक मतदाता ने कहा कि यहां की जनता बदलाव चाहती है। सरकार और बाड़मेर के विधायक बदलनी चाहिए। एक युवा ने अस्पताल में लोगों की भीड़ को भी मुद्दा बताया। उसने कहा कि अस्पताल में पर्ची के लिए आधे घंटे से ज्यादा लाइन पर लगना पड़ता है। किसानों को रात में बिजली दी जाती है, क्या किसानों को दिन में काम करने का अधिकार नहीं है। अगर, उन्हें दिन में बिजली मिले तो वे रात में आराम करेंगे।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें