राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां दौसा पहुंचा है। जहां हमने युवा वोटरों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जानने की कोशिश की।
पेपर लीक बड़ी समस्या
इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एग्जाम भी काफी लेट शुरू किये जाते है। पेपर लीक भी हो जाते है। जो हमारे भविष्य के लिए ठीक नहीं है। अगर ऐसे पेपर लीक होते रहे थे तो हमारा भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इसके साथ ही एक और छात्र ने जवाब देते हुए कहा कि पेपर लीक एक बहुत बड़ा मुद्दा है, इसलिए जो भी वैकेंसी आती है, उसका हम एग्जाम नहीं दे पाते और इससे हमें रोजगार नहीं मिल पाता। क्योंकि आज के समय में हर युवा को रोजगार चाहिए होता है।
सड़क सुरक्षा बेहद गंभीर मुद्दा
इसके साथ ही युवाओं से दौसा में हो रहे विकास पर बात की गई। जिसपर युवाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां सड़क सुरक्षा बेहद गंभीर मुद्दा है। रोड एक्सीडेंट में लोगों की जानें चली जाती है, इसलिए सरकार से निवेदन है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इसकी सेफ्टी सुनिश्चित की जाये।