फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: बारां में युवाओं ने कहा- स्कूल है टीचर नहीं, मंत्री ही भ्रष्ट तो पढ़ाई का क्या हाल होगा

Sat, 04 Nov 2023 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

Rajasthan Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है राजस्थान के युवा मतदाताओं के बीच। जहां शनिवार को बारां जिले में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें युवा वोटरों ने कई मुद्दों पर अपनी रखी।
विज्ञापन
युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी शनिवार (4 नवंबर) को बारां में पहुंचा। यहां जिले के सबसे बड़े कॉलेज में युवाओं से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। इस दौरान युवाओं ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा।

विज्ञापन




कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि यहां स्कूल और कॉलेज तो हैं, लेकिन यहां योग्य और संख्या में शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों की कमी के कारण यहां पढ़ाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती, जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ छात्राओं को जिले से बाहर जाना पड़ता है।

वहीं, एक युवा ने बताया कि गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री भ्रष्ट हैं तो यहां शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा। मंत्री बीडी कल्ला शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किए। युवाओं ने बताया, यहां स्कूल की बिल्डिंग भी सही नहीं है। पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे छात्राओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बताते चलें, कॉलेज में मौजूद कई अन्य छात्र-छात्राओं ने पूरे जिले में होने वाली समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि यहां शिक्षा व्यवस्था में सुधार बहुत जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि जो भी सरकार आए वो शिक्षा के क्षेत्र में काम करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें