फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Poll: सचिन पायलट बोले- अमर सिंह मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, मंच पर रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी

Tue, 21 Nov 2023 05:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने कहा- अमर सिंह जाटव पांच साल तक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा, जो व्यक्ति सच्चा होता है वह पक्का होता है और जो पक्का होता है वो हमको पसंद होता है।  
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जावट को चुप कराते सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भरतपुर के बयाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस  दौरान सचिन पायलट का लगाव और जनता के हुजूम को देख अमर सिंह जाटव खुद के आंसू नहीं रोक पाए और बच्चों की तरह रोने लगे। ये देख सचिन पायलट ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते पालयट ने कहा- मेरे पिता राजेश पायलट ने राजनीति की शुरुआत भरतपुर से ही की थी। अमर सिंह पिछले साल तक मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, अब आप लोग इन्हें जिताकर विधानसभा पहुंचाएं। 

भाजपा पर हमला बोलते हुए पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लागू कर युवाओं के फौज में जाने के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा- कर्नाटक  और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। अब राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार बनेगी। पायलट ने कहा- अमर सिंह जाटव पांच साल तक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा, जो व्यक्ति सच्चा होता है वह पक्का होता है और जो पक्का होता है वो हमको पसंद होता है। 3 दिसंबर के बाद फैसला होगा कि आदमी को क्या जिम्मेदारी मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि रूपवास बयाना विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज के 60 हजार से अधिक मतदाता हैं। गुर्जर समाज जाटव से नाराज बताया जा रहा था। पायलट ने सभा कर इन्हें साधने की कोशिश की है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें