फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: 'चुनाव से पहले गहलोत ने मानी हार', PM मोदी की चित्तौड़गढ़ सभा की बड़ी बातें; ये नारे दिए

Mon, 02 Oct 2023 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बना ली, लेकिन चला नहीं पाई। इसलिए, प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा को लाना है, कांग्रेस को हटाना है। आइए, जानतें हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...।
विज्ञापन
पीएम मोदी कांग्रेस और गहलोत पर जमकर बरसे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) आए। उन्होंने सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन किए और फिर 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसके बाद मेला ग्राउंड में आयोजित हुई सभा में पीएम मोदी  (PM Modi)  ने  कांग्रेस और प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री गहलोत (CM Gehlot) उठते-बैठते, सोते-जागते कुर्सी बचाने में लगे रहे और आधी कांग्रेस उन्हें कुर्सी से हटाने में लगी रही। लेकिन, प्रदेश को लूटने के लिए पूरी कांग्रेस एकजुट रही। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बना ली, लेकिन चला नहीं पाई। इसलिए, प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा को लाना है, कांग्रेस को हटाना है। आइए, अब जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...।

विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

सीएम गहलोत पर बड़ा हमला

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली में बैठे लोगों को इस बात पर भले ही भरोसा न हो लेकिन, गहलोतजी को ये बात पता है। उन्होंने मान लिया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसीलिए वे कह रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में चल रहीं उनकी योजनाओं को बंद न किया जाए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने (गहलोत) इस बात को ईमानदारी से स्वीकार किया है तो मैं उन्हें बता दूं कि मोदी तो आपसे अनेक गुना ईमानदार है। जनहित की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उनमें सुधार कर और आगे बढ़ाया जाएगा। 

भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई 
पीएम मोदी ने कहा- जिन लोगों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है, भ्रष्टाचार किया है, गरीबों को परेशान किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी। ये लोग चाहे मोदी को कितनी भी गाली दें, लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। भाजपा जांच कर भ्रष्टचार की तह तक जरूर जाएगी। हमने खदान माफिया सुनते थे, लेकिन राजस्थान में पेपर लीक माफिया पनप गए हैं। ये युवाओं के भविष्य के साथा खिलवाड़ कर रहे हैं। मैं प्रदेश के नौजवानों को भरोसा दिलाता हूं कि इनका हिसाब पाताल में भी होगा।  

हमारे राजस्थान को बदनाम किया
पीएम मोदी ने कहा- बहुत पीड़ा के साथ कह रहा हूं कि जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। अराजकता, दंगे, पत्थरबाजी, महिला अत्याचार और दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो हमारा राजस्थान बदनाम होता है। इन लोगों ने हमारे राजस्थान को बदनाम करने का काम किया है।  महिलाओं और बेटियों से अन्याय की परंपरा राजस्थान में बना दी गई है। भीलवाडा, जमवारामगढ़ और बाड़मेर में हुए जघन्य हत्याकांड इसके उदाहरण हैं। इसलिए यहां की बहन-बेटियां कह रही हैं कि भाजपा को लाना है, कांग्रेस को हटाना है। क्योंकि, भाजपा आएगी तो महिला सुरक्षा लाएगी। 

ऐसा राजस्थान में कभी नहीं हुआ
पीएम मोदी ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा राजस्थान में कभी नहीं हुआ। जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना कभी नहीं की गई थी थी। कपड़े सिलाने के बहाने टेलर का गला काट दिया गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लेकिन, कांग्रेस की सरकार को इसमें भी वोट बैंक की राजनीति नजर आती है। इन सरकार ने राजस्थान की ऐसी छवि दुनिया में बनाई है। यहां तीज-त्योहार शांति से मनाना मुश्किल है। कब दंगे भड़क जाएं, कब पत्थर बरस जाएं। लोगों को इसी की चिंता लगी रहती है। इसलिए, राजस्थान की जनता कह रही है कि भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी। 

चुनाव हारने के डर से कांग्रेस करती है झूठी घोषणा 
पीएम मोदी ने कहा- पांच साल से राजस्थान के मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने में लगे थे। इन्हें गरीबों की चिंता नहीं थी। लेकिन, अब इन्हें चुनाव हारने का डर सता रहा है। जब भी कांग्रेस को लगता है कि वह चुनाव हारने वाली है तो झूठी घोषणा करने लगती है। सरकारी खजाने से प्रचार-प्रसार करती है। अब राजस्थान में भी यही प्रयास हो रहा है।  
विज्ञापन

पार्टी नेताओं को नसीहत और लोगों को संकेत
पीएम मोदी ने अपने भाषण के आखिरी दौर में कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ही चेहरा है, वो है कमल। हमारा उम्मीदवार सिर्फ कमल है, इसलिए कमल को जिताना है और भाजपा की सरकार बनाना है। 

सभा में पीएम मोदी ने दिए ये नए नारे.. 
  • भाजपा आएगी, गुंडागर्दी जाएगी।
  • भाजपा आएगी, दंगे रुकवायेगी।
  • भाजपा आएगी, पत्थरबाजी रुकवायेगी।
  • भाजपा आएगी, बेईमानी रुकवायेगी।
  • भाजपा आएगी, महिला सुरक्षा लाएगी।
  • भाजपा आएगी, रोजगार लाएगी।
  • भाजपा आएगी, समृद्ध राजस्थान बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें