फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: ईआरसीपी पर कांग्रेस की पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे पार्टी अध्यक्ष खरगे

Thu, 12 Oct 2023 11:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ईआरसीपी से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में पहुंची। इस दौरान मोदी सरकार पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए घेरने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को मुद्दा बना लिया है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस 16 अक्टूबर से 5 दिवसीय यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बारां से और समापन दौसा जिले में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा की शुरुआत करने राजस्थान आएंगे। वहीं, समापन पर प्रियंका गांधी आएंगी। 

विज्ञापन




कांग्रेस इस यात्रा के जरिए ईआरसीपी से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में पहुंची। इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में मोदी  सरकार पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए घेरने का प्रयास करेगी। यात्रा के दौरान 13 जिलों में अनेक छोटी-बड़ी सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बारां जिले में विशाल जनसभा आयोजित कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को यात्रा के समापन पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें