फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल प्रदेश दौरे पर, कोटा-अजमेर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Tue, 17 Oct 2023 10:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को कोटा और अजमेर संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) कल बुधवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे प्रदेश के कोटा और अजमेर जिल के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार नड्डा सुबह 8.50 बजे दिल्ली से फ्लाइट से रवाना होकर 10:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कोटा के लिए रवाना होकर सुबह 11:00 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा नेता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा कोटा के लोटस अनंता औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नड्डा फिर कोटा एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से रवाना होकर शाम पांच बजे किशनगढ़ (अजमेर) एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे किशनगढ़ में मार्बल एसोसिएशन के लोगों से मिलकर विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद संगठनात्मक विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। रात 10.15 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सोमवार को जोधपुर आए थे नड्डा 
इससे पहले जेपी नड्डा सोमवार को ही राजस्थान के दौरे पर आए थे। जोधपुर में उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ से 3 दौर की बैठकें की थी। शाम मौसम खराब होने के कारण वह सोमवार को दिल्ली नहीं हो सके थे। रातभर जोधपुर में बिताने के बाद मंगलवार सुबह नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें