फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: क्या BJP अध्यक्ष नड्डा पर होगी FIR, कांग्रेस नेता ने कोर्ट में दी अर्जी, जानें मामला

Fri, 06 Oct 2023 05:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने जयपुर कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी में एक पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने जयपुर कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी में एक पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता और वकील जसवंत गुर्जर ने जयपुर की एक कोर्ट में अर्जी दायर की है। जिसमें उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ के दर्ज करने की मांग की है। एफआईआर की ये मांग राहुल गांधी एक विवादित तस्वीर को लेकर की गई है, जिसे भाजपा के एक्स हैंडल (ट्वीटर) से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गांधी को सात सिर वाला व्यक्ति दिखाया गया है और उनकी तुलना रावण से की गई है। कांग्रेस नेता जसवंत ने इसे सनातन धर्म और राहुल गांधी का अपमान बताया है। 

जसवंत गुर्जर की ओर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ धारा 499, 500 और 504 मे तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर से किया गया था ये ट्वीट


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें