फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा सड़क हादसे में घायल, सिर में लगी चोट

Fri, 06 Oct 2023 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

Shahpura Collector Tikamchand Bohra Injured: देश-प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ आसमान छू रहा है। अधिकतर सड़क हादसे वाहनों की तेज रफ्तार एवं असावधानी के कारण ही हो रहे हैं। अब खबर मिली है कि राजस्थान में शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
कलेक्टर का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की कार शुक्रवार को भीलवाड़ा रोड़ पर बनेड़ा कस्बे के पास मेगा हाइवे पर एक निजी रिसोर्ट के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कलेक्टर की सरकारी कार और लोडिंग टेंपो में भिड़ंत हो गई, जिससे कार और टेंपो दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। कलेक्टर और गनमैन के घायल होने पर उनको भीलवाड़ा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि जिला कलेक्टर बनेड़ा में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में जिला कलेक्टर बोहरा के भी सिर में गंभीर चोट लगी। गनमैन पुष्पेंद्र सिंह और चालक भी चोटिल हुए हैं। उनके साथ शाहपुरा के पीआरओ ईशांत काबरा भी थे, उनके भी पैर में फैक्चर की संभावना बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बनेड़ा पुलिस और बनेड़ा तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बनेड़ा तहसीलदार ने जिला कलेक्टर को तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर भीलवाड़ा के निजी अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गए। शाहपुरा सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीआरओ को अपनी गाड़ी से भीलवाड़ा पहुंचाया। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर द्वारा कार में सीट बेल्ट लगाए होने से वे गंभीर चोट लगने से बच गए। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा से एडीएम चंदन दुबे और एसडीएम पुनीत कुमार गेलड़ा भी भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। बाद में शाहपुरा एसपी कृष्णचंद यादव भी मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण करने के साथ ही बनेड़ा पुलिस को मामला दर्जकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाद में शाहपुरा एसपी भी भीलवाड़ा के निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां पर भीलवाड़ा कलेक्टर और सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।

शाहपुरा सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला ने बताया कि रामस्नेही हॉस्पिटल के आईसीयू में जिला कलेक्टर का उपचार चल रहा है। उनके सिर और गाल में चोट है। सीटी स्कैन कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है। परंतु दो तीन दिन आईसीयू में ही उपचार किया जाएगा। गनमैन को भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भीलवाड़ा सीएमएचओ डा मुश्ताक खां ने बताया कि कलेक्टर के सिर में चोट लगने और खून निकलने की शिकायत पर न्यूरो सर्जन को चेकअप कराने के बाद सीटी स्कैन कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। सिर में माइनर फैक्चर है, अभी चिकित्सक की देखरेख में ही रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें