फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: अमित शाह और गहलोत का फोन आने के बाद माने बागी, जानिए किस-किस ने नामांकन वापस लिए

Thu, 09 Nov 2023 06:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का समय गुरुवार दोपहर 3 बजे पूरा हो गया। कांग्रेस और भाजपा से कई बागी नेताओं आखिरी वक्त पर अपने नाम वापस ले लिए। लेकिन, इसके लिए पार्टी आलाकमान तक को फोन करना पड़ा गया। 
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Election: कांग्रेस और भाजपा के लिए कई जगहों से राहत की खबरें आ रही हैं। गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक यह समय सीमा भी समाप्त हो गई। लेकिन, इससे पहले ही दोनों पार्टियों के कई बागियों ने अपने नाम वापस ले लिए। कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को बागी नेताओं से बातचीत के लिए राजस्थान भेजा था। लेकिन, आखिर में सीएम अशोक गहलोत को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं, भाजपा के बागियों को बैठाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फोन कर और अरुण सिंह भी मनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


भाजपा के लिए सबसे अच्छी खबर झोटवाड़ा विधानसभा से आई। यहां उसके बागी राजपाल सिंह शेखावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल ने अपना टिकट कटने के बाद झोटवाड़ा से निर्दलीय नामांकन भरा था। बताया जा रहा है कि अमित शाह के फोन आने के बाद अरूण सिंह उनके आवास पहुंचे। उसके बाद राजपाल सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। साथ ही भाजपा के बांसवाड़ा से बागी बनकर बैठे हकरू मईडा ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। 

सीएम अशोक गहलोत भी कल से कांग्रेस के बागियों को फोन कर मनाने में जुटे रहे। जिसका नतीजा ये रहा कि सूरसागर से निर्दलीय ताल ठोक कांग्रेस नेता रामेश्वर दाधीच ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे खड़ा किया था, उन्होंने ही मुझे नाम वापस लेने के लिए कहा तो नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं ने नाम वापस लिए
• झोटवाड़ा से बीजेपी के बागी राजपाल सिंह शेखावत
• भरतपुर से बीजेपी के बागी गिरधारी तिवारी
• पिपल्दा से कांग्रेस की बागी सरोज मीणा
• सिविल लाइंस से बीजेपी के बागी रणजीत सोडाला
• सूरसागर से कांग्रेस के बागी रामेश्वर दाधीच
• सरदारशहर से आरएलपी प्रत्याशी लालचंद मूंड (निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी को दिया समर्थन)
• अजमेर दक्षिण से पायलट समर्थक हेमंत भाटी
• मसूदा से कांग्रेस के बागी ब्रह्मदेव कुमावत
• फलोदी से कांग्रेस के बागी कुंभसिंह 
• बीकानेर पश्चिम से आरएलपी उम्मीदवार अब्दुल मजीद खोखर (बीडी कल्ला को दिया समर्थन)
• अजमेर उत्तर से भाजपा के बागी सुभाष खंडेलवाल और सुरेन्द्र सिंह शेखावत
• अजमेर दक्षिण से कांग्रेस के बागी हेमंत भाटी 
• सूरतगढ़ से कांग्रेसी के बागी बलराम वर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी डूंगरराम गेदर को दिया समर्थन)
• राजाखेड़ा से बसपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह
• टोंक से कांग्रेस के बागी मोहसिन रशीद (पायलट को दिया समर्थन)
• हवामहल से कांग्रेस के बागी गिरीश पारीक, बसपा प्रत्याशी तरूषा पाराशर
• बड़ी सादड़ी से पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी
• झालरापाटन से शैलेंद्र यादव
• पिलानी से कांग्रेस के बागी अनुराग जोया
• सुमेरपुर से भाजपा से बागी मदन राठौड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें