फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में नामांकन पत्र भरने का 6वां दिन, 544 उम्मीदवारों ने 737 पत्र दाखिल किए

Sat, 04 Nov 2023 10:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के पांचवें दिन 191 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 544 उम्मीदवारों ने 737 नामांकन पत्र दाखिल किए। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को नामांकन करने वालों की भीड़ रहेगी। 
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए के लिए अब तक प्रदेश में 1079 उम्मीदवारों ने 1462 नामांकन पत्र भरे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 5 नवंबर को रविवार होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में सोमवार 6 नवम्बर तक नामांकन पत्र भरने के लिए अब एक दिन का ही समय शेष है। 

विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को सादुलशहर, श्रीगंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, संगरिया, हनुमानगढ़, नोहर, भादरा, खाजूवाला, बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत, लूणकरणरसर,  डूंगरगढ़, नोखा, सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, पिलानी, सूरजगढ़, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, सीकर, दांता रामगढ़, खंडेला, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, कोटपूतली, विराटनगर, चौमू, फुलेरा, झोटवाड़ा, आमेर, जमवा रामगढ़, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू, बस्सी, चाकसू, तिजारा, किशनगढ़बास, मुण्डावर, बहरोड़, बानसूर, थानागाजी, अलवर शहरी, रामगढ़, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कठूमर, कामां, नगर, डीग-कुम्हेर, भरतपुर, नदबई, वैर, बयाना, बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर, राजाखेड़ा, टोडाभीम, हिंडौन, करौली, सपोटरा, बांदीकुई, महुवा, सिकराय, दौसा, लालसोट, गंगापुर, सवाई माधोपुर, खंडार, निवाई, टोंक, देवली-उनियारा, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, नसीराबाद, ब्यावर, मसूदा, केकड़ी, लाडनूं, डीडवाना, नागौर, खींवसर, मेड़ता, डेगाना, मकराना, परबतसर, नावां, जैतारण, सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, लोहावट, शेरगढ़, भोपालगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, सूरसागर, लूणी, बिलाड़ा, जैसलमेर, पोकरण, शिवर, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, सिवाना, गुढा मालानी, चौहटन, आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचोर, रानीवाड़ा, सिरोही, पिंडवाड़ा आबू, रेवदर, गोगुन्दा, झाडोल, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर, मावली, वल्लभनगर, सलूम्बर, डूंगरपुर, आसपुर, सागवाड़ा, चोरासी, घाटोल, गढ़ी, बागीडोरा, कुशलगढ़, कपासन, बेगूं, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, धरियावद, प्रतापगढ़, भीम, कुम्भलगढ़, राजसमंद, नाथद्वारा, आसींद, मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, हिंडोली, केशोरायपाटन, बूंदी, पीपल्दा, सांगोद, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंज मंडी, अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छबड़ा, डग,  झालरापाटन, खानपुर और मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्रों में कुल 737 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें