फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी 15 को बायतु आएंगे, दो दिन बाद यहां राहुल गांधी भी करेंगे चुनावी सभा

Sun, 12 Nov 2023 11:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तीन दिन के बीच एक ही विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 15 को बायतु पहुंचेंगे तो राहुल गांधी 17 को यहां आएंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला दीपावली के बाद एक बार फिर जोर शोर से शुरू होगा। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक पार्टी की जीत पक्की करने के लिए राजस्थान के दौरे पर आएंगे। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की सभा बाड़मेर जिले में तय की गई। पीएम मोदी 15 नवंबर को जिले के बायतु में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी यहां 17 नवंबर को सभा करेंगे। तीन दिन में यहां दोनों पार्टियों के दो बड़े नेताओं की सभा होंगी।
विज्ञापन




बाड़मेर की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी
सीट भाजपा कांग्रेस
शिव स्वरूप सिंह खारा अमीन खान
बाड़मेर दीपक कड़वासरा मेवाराम जैन
बायतु बालाराम मूंढ़ हरीश चौधरी
पचपदरा अरुण अमराराम चौधरी मदन प्रजापत
सिवाना हम्मीर सिंह भायल मानवेंद्र सिंह
गुड़ामालानी के.के. बिश्नोई कर्नल सोनाराम
चौहटन आदुराम मेघवाल पद्मराम मेघवाल

कांग्रेस और भाजपा के बागी नेता भी मैदान में
बाड़मेर की सिवाना और शिव सीट पर कांग्रेस से बागी हुए नेता भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह बाड़मेर और शिव सीट पर भाजपा से बागी हुए नेता भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर जिले में 19.25 लाख वोटर
बाड़मेर में 19 लाख 25574 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1026486 और महिला मतदाता 899081 हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें