फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: मकान मालिक के घर मधुमक्खी का छत्ता, मिला नोटिस

Fri, 16 Nov 2018 02:50 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह मुस्तैद है और उसकी हर मुमकिन कोशिश है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए। इसी कोशिश में निर्वाचन आयोग ने जालौर जिले के बागौड़ा तहसील के भालनी गांव के एक मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। अब नोटिस से मकान मालिक पशोपेश में है कि करे तो क्या करे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भालनी गांव के में मतदान केंद्र के पास स्थित मकान में एक मधुमक्खी का छत्ता है और निर्वाचन आयोग को आशंका है कि कहीं मधुमक्खी मतदाताओं पर अचानक आक्रमण ना कर दे। इसी के मद्देनजर तहसीलदार और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मकान मालिक मालाराम को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर इसे हटाने को कहा है। 

नोटिस के मुताबिक अगर छत्ता नहीं हटाया गया और इसके चलते मतदान में किसी तरह की दिक्कत आई तो इसके लिए मकान मालिक को ही जिम्मेदार माना जाएगा। इसे हटाने का खर्चा भी मकान मालिक को ही वहन करना होगा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह नोटिस 14 नवंबर को जारी किया गया है। अब मकान मालिक इसे लेकर परेशान है। उसका कहना है कि इस मामले में आखिर उसकी क्या भूमिका है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें