फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नागौर में पति को बचाने के लिए वृद्धा ने लगाई जान की बाजी, बदमाशों ने अंगुलियां काटी

Sat, 08 Oct 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर में खेत में सो रहे वृद्ध पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए वृद्धा बदमाशों से भिड़ गई। हमलावरों ने उसकी अंगुलियां काट दी।
विज्ञापन
नागौर में पुलिसकर्मी घटनास्थल की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले में मारवाड़ मुंडवा के क्यार की ढाणी में खेत में सो रहे वृद्ध दंपती पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए वृद्धा ने बीच-बचाव किया तो बदमाशों ने उसकी अंगुलियां काट दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया है। मूंडवा के बाद नागौर और वहां से जोधपुर रैफर किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आसुराम बावरी और उसकी पत्नी आसुड़ी रात को अपने खेत पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आसुराम ने शोर मचाना शुरू किया तो आसुड़ी उन्हें बचाने आगे आ गई। हमलावरों ने आसुड़ी के हाथ की अंगुलियां काट दी और भाग निकले। आसुड़ी को सिर में भी गंभीर चोट लगी है। यह साफ नहीं है कि कितने हमलावर थे और क्यों यह हमला हुआ है। 

वृद्ध दंपती ने घर जाकर अपने बेटे सुखराम और श्रीराम को बुलाया। गंभीर हालत में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से नागौर और फिर आसुड़ी को जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस का कहना है कि हमला आपसी रंजिश में किया गया है। अगर लूट की नीयत से यह किया गया होता तो महिला ने गले में जेवरात पहन रखे थे, बदमाशों की नजर उस पर तो पड़ती ही। मूंडवा पुलिस थाने से विजय कुमार सांखला, कृपाल सिंह, ओम चौधरी, जयपाल, हनीफ खान मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुट गई है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राजेश मीणा भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें