फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबो गरीब बयान: जिस स्कूल में महिला शिक्षक अधिक होंगी, वहां झगड़े-लड़ाई भी ज्यादा होंगे, सुर्खियों में शिक्षा मंत्री के बोल

Tue, 12 Oct 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने बातों ही बातों में यह कह दिया कि जिस स्कूल में महिला टीचर ज्यादा होती हैं, वहां झगड़े ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान इन दिनों अचानक से सुर्खियों में है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान दिया कि जिस स्कूल में महिला शिक्षक अधिक होती हैं वहां, झगड़े भी ज्यादा होते हैं।  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे कि  सरकार ने हर जगह महिलाओं को प्राथमिकता दी हुई है और महिलाएं थोड़े और प्रयास से बहुत आगे आ सकती हैं। डोटासार ने कहा, 'हमारे पास कई लोग आते हैं, कहते हैं कि शहर के पास हमारी ड्यूटी लगा दीजिए। हम लोगों से कहते हैं जगह नहीं है। फिर वे लोग कहते हैं कि जगह कैसे होगी सारी महिला शिक्षकों को शहर के नजदीक लगा दिया गया है। 
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई नई नीति बनाई है। सिलेक्शन, प्रमोशन में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।  कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता। वे पूछते हैं कि क्या हम लोग अच्छा नहीं पढ़ाते हैं? , लेकिन एक बात मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा। आप (महिला टीचर्स) लोगों के आपस में झगड़े लड़ाी भी बहुत होते हैं, जिस स्कूल में महिला स्टाफ ज्यादा हो जाए वहां वारे न्यारे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें