फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Double Murder: धौलपुर में महिला और उसकी मासूम बच्ची की हत्या, पुरानी रंजिश में सरपंच ने गोली मारी

Thu, 15 Jun 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के राजाखेड़ा उपखंड की सिलावट पंचायत के गांव पूंठ में मां और मासूम बच्ची के दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर एसपी मनोज कुमार के साथ सीओ मनिया मनोज कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में राजाखेड़ा इलाके के गांव पूंठ में बुधवार-गुरुवार रात एक घर में 25 वर्षीय महिला सीमा पत्नी बनवारी और उसकी करीब नौ महीने की दुधमुंही मासूम बच्ची स्वार्थी पुत्री बनवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के साथ सीओ मनिया मनोज कुमार गुप्ता ने मय एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले को लेकर मनिया सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, गुरुवार सुबह चार बजे सूचना मिली की गांव पूंठ में एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष द्वारा गांव के सरपंच पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर पीड़ित बनवारी पुत्र जीतराम निवासी पूंठ सिलावट थाना राजाखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, 15 जून 2023 समय सुबह करीब 3:30 बजे की बात है, मैं अपने बीवी-बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था। तभी हजारी, पप्पू, कप्तान सिंह पिता लाखन सिंह, थान सिंह पुत्र नरोत्तम, मलखान पुत्र साहब सिंह, हुकम सिंह पुत्र भगवानदास निवासी पूठ सिलावट अवैध हथियारों से लैस होकर घर के अंदर घुस आए, जिस कमरे में मेरी बीवी सीमा व पुत्री स्वार्थी सो रहे थे, उस कमरे में हजारी, पप्पू घुस गए और हजारी ने अवैध हथियार से मेरी पुत्री स्वार्थी के सीने में गोली मारी।
विज्ञापन


वहीं, पप्पू ने हथियार से मेरे बीवी के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। मैं अपनी जान बचाकर कमरे के टांड पर चढ़ गया। सभी आरोपियों से मेरी और परिवार के लोगों से रंजिश चल रही है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में पूर्व में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें अनुसंधान जारी है।

घटना के बाद सरपंच के घर पर लोगों ने किया पथराव...
गुरुवार सुबह घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सरपंच के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी के शीशे फोड़ उसके टायर फाड़ दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पक्ष घर से फरार है। फिलहाल, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें