फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत ने बेटे को टिकट दिलाने के लिए लगाई ताकत

Thu, 06 Feb 2014 05:43 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के टिकट वितरण पर वंशवाद का उठा मुद्दा थमा ही था कि राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर टिकट वितरण में फिर से वंशवाद जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भाजपा से हार के बाद मुख्यमंत्री पद से हटे अशोक गहलोत के बेटे को वैभव गहलोत को कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने की तैयारी कर रही है।

वैभव का नाम जालौर के लिए तैयार किए गए पैनल में रखा गया है।

कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मौजूदा सांसदों व लोगों की राय के फॉर्मूले से प्रत्याशी चुने जाने वाली दो सीटों को छोड़ चार सीटों के लिए पैनल तैयार किए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वैभव का नाम जालौर के लिए तैयार किए गए पैनल में है और इस सीट से के.सी. विश्नोई सहित दो नाम और हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का नाम सवाईमाधोपुर सीट से चल रहा है।

केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री नमोनारायण मीणा सवाईमाधोपुर की जगह अब दौसा से चुनाव लड़ सकते हैं। दौसा सीट से दूसरा नाम पूर्व सांसद मूलचंद मीणा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चूरू से मकबूल मंडेलिया और रतनलाल और झालावाड़ से अकेले प्रमोद भाया का नाम पैनल में बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें