फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: खंडहर से कुत्तों के भौंकने की आ रही थी आवाज, पास जाकर देखा तो गर्भवती महिला के साथ...

Wed, 08 Dec 2021 10:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बून्दी

सार

खंडहर से कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। कई कुत्तों के मुंह पर खून भी लगा हुआ था। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा था। 
विज्ञापन
राजस्थान: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी शहर से मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। घर से इलाज करवाने निकली लापता गर्भवती महिला का शव 84 खम्भों की छतरी के पास खंडहर में मिला है। महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव को जगह-जगह से जानवरों ने नोंचा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका हैं।

विज्ञापन


एसपी जय यादव ने कहा, सुबह करीब 8 बजे एक महिला का शव देवपुरा इलाके में मिला था। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। शव करीब 12 घंटे पुराना है। 

कुत्तों के मुंह पर खून देख राहगीरों को हुआ संदेह 
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह टहलने निकले लोगों को खंडहर के पास से कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। उसमें कई कुत्तों के मुंह पर खून भी लगा हुआ था। राहगीरों को जब शक हुआ तो उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद वहां भीड़ लग गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


इलाज कराने निकली थी घर से 
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान कन्नू उर्फ कंकु बंजारा के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती थी। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे वह इलाज कराने निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि वह महिला को तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिली। परिवारीजनों की ओर से महिला की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं महिला के परिवारवालों ने पति पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। कहना है कि अस्पताल के बहाने पति उसे अपने मायके भेजना चाहता था। महिला की यह दूसरी शादी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें