फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी मात्र दो घंटे में गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात

Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

एसपी जय यादव ने बताया कि शुक्रवार को मृतक अब्दुल खालिद के बेटे इतफाक अंसारी ने बताया कि उसके पिता नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू, तलवार व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल खालिद की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मात्र दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या मामले में पुलिस ने मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद खलील एवं अतिक हुसैन पुत्र सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


एसपी जय यादव ने बताया कि शुक्रवार को मृतक अब्दुल खालिद के बेटे इतफाक अंसारी ने बताया कि उसके पिता नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू, तलवार व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने शहर के सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें