फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime News: पांच साल के बेटे ने प्रेमी के साथ देख लिया था, हवस में अंधी मां ने उसे ही मार डाला

Thu, 03 Nov 2022 12:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर जिले में 30 अक्टूबर को पांच वर्षीय तुषार की हत्या का खुलासा हो गया है। उसे पड़ोसी महिला ने नहीं बल्कि उसकी ही मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। 
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में बेटे की हत्या करने वाली मां और उसका प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के पास पदमपुर में 30 अक्टूबर को पांच साल के मासूम तुषार की हत्या का खुलासा हो गया है। उसे मारने वाली पड़ोसी महिला ने नहीं, बल्कि मृतक की अपनी सगी मां सुमन थी। उसने ही अपने अनैतिक संबंधों को बचाए रखने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर तुषार की हत्या की थी।  

विज्ञापन


पुलिस ने तुषार की मां सुमन पत्नी साजन सिंधी और उसके प्रेमी सर्वेश पुत्र सोनी लाल माली निवासी साजन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है । दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पांच वर्षीय बालक तुषार का शव उसके ही घर की छत पर बोरी में बंधा मिला था। बच्चे के माता-पिता ने पड़ोसी महिला व उसके पति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर शहरभर में काफी हंगामा हुआ। इस हत्या को लेकर शहर में काफी धरना-प्रदर्शन भी हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के साथ आम लोगों की झड़पें भी हुई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भादर चंद नारंग और पुलिस में हुए विवाद के बाद भाजपा ने शहर बंद का आह्वान भी किया था। भाजपा ने चेताया था कि पुलिस जब तक मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक शव को नहीं लेंगे। 
 

पिता को बताने की धमकी दी थी बच्चे ने 
तुषार ने मां के अनैतिक संबंधों को लेकर पिता से शिकायत की बात कही थी। इस वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सुमन ने बताया कि चार महीने से वह साजन कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। तीन महीने पहले मोबाइल चार्ज करने के बहाने पड़ोसी सर्वेश माली से जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे उनके अनैतिक संबंध बन गए। वारदात के दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर उसका पति खाना खाकर दो बजे मजदूरी के लिए चला गया। उसने तब सर्वेश को घर बुला लिया। तुषार बाहर से खेलकर लौटा तो उसने चारपाई पर उसकी मां और सर्वेश को देखा। सर्वेश ने शंका जताई कि वह किसी को बता देगा। इस पर दोनों ने मिलकर तुषार को रस्सी से गला दबाकर मार डाला। शव को बोरे में डालकर घर की छत पर फेंक दिया।

विज्ञापन


प्रेम विवाह किया था दस साल पहले
तुषार के पिता साजन सिंधी का कहना है कि सुमन से उसने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। अपने अनैतिक काम को छिपाने के लिए अपने ही बच्चे की हत्या करने वाली महिला को सख्त सजा दिए जाने की मांग उसने की है।  


पड़ोसी महिला पर लगाए थे आरोप
पुलिस ने मामले में जांच में खुलासा किया कि बच्चे की हत्या उसकी मां और उसके प्रेमी ने मिलकर की है । मृतक के पिता साजन सिंधी ने पड़ोस में रह रही एक महिला और उसके एक मित्र पर हत्या के आरोप में नामजद केस दर्ज करवाया था। मामले में पड़ोसी महिला सुखप्रीत, उसके पति अशोक वर्मा और दोस्त से पूछताछ की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है।


हत्यारे के खुलासे के बाद हुआ अंतिम संस्कार
मंगलवार सुबह तुषार का पिता साजन आसपास के रहवासियों के साथ थाने पहुंचा। जांच में सहयोग देने का भरोसा देते हुए अंतिम संस्कार के लिए तुषार का शव प्राप्त करने थानाधिकारी रामकेश मीणा को लिखित प्रार्थना की। पुलिस ने बच्चे के शव को पिता को सौंपा और तब जाकर बालक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें