फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: डूंगरपुर में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 11:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

राजस्थान में डूंगरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को नौ से 12 साल की उम्र की छह छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर के सरकारी स्कूल हेड मास्टर रमेश चंद्र कटारा के खिलाफ सदर थाना में छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो उसे एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। शिक्षा विभाग में हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में हेड मास्टर रमेश चंद कटारा ने स्वीकार किया कि उसे पोर्न फिल्म देखने की लत पड़ गई थी। उसने छह बच्चों से दुष्कर्म करना स्वीकार किया है और चार बच्चियों को घर भी ले गया था। पुलिस ने मोबाइल और उसका पीओपी जब्त कर ली है। 

डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने छह बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप को स्वीकार किया। उसने यह भी कहा कि उसे फिल्मों की लत लग चुकी थी, यह भी सामने आया कि हेड मास्टर रमेश चंद्र कटारा के दो घर हैं, जिसमें से एक में काम चल रहा है। बच्चियों को वहीं लेकर जाता था, क्योंकि यहां कोई नहीं होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें