फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंककर भागे दरिंदे

Fri, 27 Jan 2023 10:47 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान में दौसा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शौच के लिए घर से निकली युवती का गांव के ही कुछ युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में सिकंदरा उपखंड के पंचायत एरिया से गुरुवार रात शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रात करीब नौ बजे 20 साल की एक युवती अपने घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान युवती के ही गांव के कुछ युवक जबरन उसे बोलेरो गाड़ी में बैठा लिए और काफी दूर तक घूमते रहे। उसके बाद युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवक उसे बदहवास अवस्था में उसके घर के समीप सड़क पर फेंककर चले गए। युवती जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


युवती को दौसा में मेडिकल के लिए लाया गया है। यहां उसके बयान भी दर्ज किए जाने हैं।  फिलहाल, पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें