फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Rajasthan: राजस्थान में पुलिसकर्मियों पर हमला, संक्रमितों की संख्या 1169 हुई

Fri, 17 Apr 2020 12:22 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1169 हुई। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक में आज गश्त के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एडिशनल एसपी विपिन शर्मा ने बताया कि कसाई मुहल्ले में कुछ लोगों द्वारा पुलिस बल पर हमला किया गया। हम कुछ लोगों को पूछताछ और जांच के लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर में भर्ती एक रोगी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। यह व्यक्ति (56 वर्ष) 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। उसे ह्रदय संबंधी बीमारी भी थी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायस संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में 18, टोंक में छह, कोटा में चार, नागौर में दो, झुंझुनू एवं झालावाड़ में एक-एक मामले पाए गए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 55 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें