फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बीमार बेटे से मिलने के लिए महिला ने तीन दिन में तय की 2700 किमी. यात्रा

Fri, 17 Apr 2020 11:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
बेटे से मिलने के लिए महिला ने की 2,700 किमी यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

50 साल की एक महिला ने कार से 2,700 किलोमीटर की यात्रा तय की ताकि वह अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे से मिल सकें। उनका बीएसएफ जवान बेटा जोधपुर में भर्ती है। लॉकडाउन के कड़े नियमों के दौरान वह छह राज्यों से गुजरीं। यात्रा के दौरान महिला के साथ उनकी बहू और एक अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। उन्होंने तीन दिनों में अपनी यात्रा पूरी की है।

विज्ञापन


राजस्थान के जोधपुर में पीटीआई से बात करते हुए शीलम्मा वासन ने कहा कि उनके 29 साल के बेटे अरुण कुमार की स्थिति सुधर रही है। उनका बेटा मायोसिटिस, (मांसपेशियों की सूजन) से पीड़ित है। उन्होंने कहा, 'भगवान की कृपा से हम कहीं भी बिना किसी समस्या के यहां पहुंच गए हैं।'

परिवार को जोधपुर एम्स के एक मलयाली डॉक्टर ने अरुण कुमार की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने केरल से राजस्थान पहुंचने के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात को पार करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कार्यालय और कांग्रेस नेता, ओमान चांडी के हस्तक्षेप की वजह से परिवार को राज्यों में यात्रा करने के लिए आवश्यक पास मिल गया। विश्व हिंदू परिषद के संगठन हिंदू हेल्पलाइन के स्वयंसेवकों ने उन्हें जोधपुर ले जाने के लिए एक टैक्सी और दो टैक्सी चालकों की मुफ्त में व्यवस्था की।

कोट्टायम जिलाधिकारी पीके सुधीर बाबू द्वारा आवश्यक पास की व्यवस्था करने के बाद, शीलम्मा अपनी बहू पार्वती और एक रिश्तेदार के साथ कोट्टायम में कोरुथोडु पंचायत में पनकचीरा गांव से 11 अप्रैल को यात्रा शुरू की और वे 14 अप्रैल को जोधपुर पहुंच गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें