फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोविड-19 के 47 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1935 हुई

Thu, 23 Apr 2020 11:50 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 1,935 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 47 नए मामले आए, जिनमें जोधपुर से 20, जयपुर से 12, नागौर से 10, हनुमानगढ़ व कोटा से दो-दो तथा अजमेर से एक नया मामला सामने अया है।

विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें