फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona Update: फिर पैर पसार रहा कोरोना, प्रदेश में एक दिन में 59 संक्रमित मिले

Thu, 28 Apr 2022 11:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोरोना केस और एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बढ़ते कोरोना केस ने फिर चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में 59 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें सबसे अधिक 46 मरीज जयपुर से मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 242 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन

बुधवार को अजमेर में दो, अलवर में तीन, धौलपुर में एक, बीकानेर में एक, नागौर में चार, सवाई माधोपुर में एक और उदयपुर में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जयपुर में सबसे अधिक केस दर्ज किए गए हैं। जिसमें मालवीय नगर में आठ, जगतपुरा में छह, सोडाला में पांच पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बस्सी, मानसरोवर, और जवाहर नगर में तीन-तीन संक्रमित, आदर्श नगर और मुरलीपुरा में दो-दो मरीज मिले हैं। जबकि जामड़ोली, जमवारामगढ़, करतारपुरा, महेश नगर, सांगनेर, शाहपुरा, शास्त्रीनगर, सीतापुरा, टोंक, ट्रांसपोर्ट नगर, वैशाली नगर, बनीपार्क, विधानगर इलाकों में एक-एक संक्रमित मिला है।

सीएम गहलोत ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जताई चिंता है। सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी को एक चेतावनी के तौर पर लेकर हम सबको फिर से कोविड प्रोटोकॉल की पालना शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें