फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डोटासरा ने उठाया जातिगत जनगणना का मुद्दा, कहा- जिसका जितना हिस्सा, उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए

Thu, 15 Jun 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में जातिगत जनगणना का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा- सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को इसके लिए पत्र लिखा तो बीजेपी और आरएसएस वाले बौखला गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 2024 चुनाव में बीजेपी आरक्षण को खत्म करने का फंडा लेकर आएगी। लेकिन, यह हम किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। गुरुवार को जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन में राजस्थान यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में सीएम अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेता और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक में डोटासरा ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत बार-बार कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। क्योंकि, जिसका जितना हिस्सा होगा उसे उतना आरक्षण होने वाला है। इससे आरएसएस और बीजेपी वाले बौखला गए हैं। क्योंकि, उनकी संख्या बहुत कम है, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। हमने जातिगत जनगणना का समर्थन कर दिया तो उन्हें तकलीफ हो गई। 

बीजेपी वाले आरक्षण समाप्त करने की ओर चल रहे हैं 
डोटासरा ने कहा- बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार रिपीट की जगह डिलीट करने की बात कह रहे हैं। यह तो कोई भी कह सकता है, लेकिन 2024 में केंद्र की बीजेपी सरकार का तख्तापलट जनता करेगी। अब तो आरएसएस और मोहन भागवत भी यह कहने लगे हैं कि मोदी और उनकी बातों में दम नहीं है। इसलिए कोई नया फंडा लाना पड़ेगा। वो नया फंडा यह है कि बीजेपी वाले आरक्षण समाप्त करने की ओर चल रहे हैं, हमारी पार्टी और हम सब मिलकर इसे कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें