फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत की सभा में जेब कटी, दो लोगों की जेब से 37 हजार पार, पीड़ित बोला- कई लोगों के साथ ऐसा हुआ

Thu, 15 Jun 2023 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में सीएम अशोक गहलोत की सभा में शामिल होने गए लोगों की जेब कट गई। दो लोगों ने अपने साथ हुई जेब कटी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, उनका कहना है कि सभा में आए कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
भरतपुर में सीएम अशोक गहलोत की सभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की किसान सभा में दो लोगों की जेब कट गई। जेब कतरों ने एक व्यक्ति की जेब से 23 हजार और दूसरे की जेब से 14 हजार रुपए निकाल लिए। जेबकटी का पता चलने पर दोनों व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस को तलाश करते नजर आए। 

विज्ञापन

दरअसल, भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुरुवार को किसान सभा आयोजित हुई। जिसमें हजारों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए। गहलोत की सभा में जेब कतरों का गैंग भी सक्रिय रहा। मुख्यमंत्री की सभा में जाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं थी, पुलिस चेकिंग कर लोगों को अंदर भेज रही थी। 

इस दौरान जेब कतरों ने सीकरी में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले शिव दयाल सैनी की जेब से 23 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं, दूसरे व्यक्ति कमरू खां की जेब में रखे 14 हजार रुपए भी चोरों ने जेब काटकर निकाल लिए।  
विज्ञापन


फर्नीचर व्यवसाई शिव दयाल सैनी ने बताया कि हमारे अलावा कई लोगों की जेब काटी गई है। मेरे दिनभर की दुकानदारी के करीब 23 हजार रुपए जेब में रखे थे। लाइन में लगने के दौरान किसी ने मेरी जेब काट ली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें