फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर भूना, सिर, पेट और सीने में लगी 8 गोलियां; टेंट का सामान लेने आए थे

Fri, 08 Sep 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के मनिया कस्बे में हुए इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि  सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के मनिया कस्बे में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाजार में मेहताब गुर्जर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हत्याकांड के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिला अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव के रहने वाले कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पुत्र प्रद्युम्न सिंह गुर्जर (50) शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे। इस दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने भरे बाजार में मेहताब पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू दिया। फायरिंग में मेहताब को 8 गोलियां सीने, सिर और पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। सूत्रों के अनुसार मेहताब की हत्या पुरानी दुश्मनी में की गई है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  
विज्ञापन


शनिवार को पटवार घर का होना था उद्घाटन
बतादें कि शनिवार को मांगरोल गांव में क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट और अन्य सामान लेने आए थे। मेहताब गुर्जर विधायक रोहित बोहरा के करीबी नेता माने जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें