फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: पीसीसी प्रभारी रंधावा ने अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन भी किए

Thu, 19 Oct 2023 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को अजमेर दरगाह में चादर पेश की। इसके बाद विश्व के इकलौते ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने दरगाह में पेश की चादर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर देश-प्रदेश में अमन चैन में खुशी की दुआ मांगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की दुआ भी की। 

विज्ञापन


दरगाह में जियारत करने के बाद रंधावा तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे और  विश्व के इकलौते ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर के पुजारी ने रंधावा का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बगावत भाजपा में है। कांग्रेस में कहीं बगावत नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। बता दें कि कांग्रेस ने अब प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें